एक ख़तरनाक परिणाम यही हो सकता है कि पूरा वेस्ट बैंक का इलाक़ा इस्राईलियों की इस हरकत पर विस्फोटित हो जाएगा। यही नहीं 1948 के अतिग्रहित इलाक़ों के फ़िलिस्तीनी भी अपना आंदोलन फिर तेज़ कर सकते हैं।
इस्राईलियों को जो बड़ी सच्चाई नज़र नहीं आ रही है वह यह है कि हालात पूरी तरह बदल गए हैं। इस समय फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी संगठनों के पास जो हथियार आ गए हैं और उनकी सैनिक कमान ने जिस तरह युद्ध को संभालने की दक्षता दिखाई है वह इस्राईल के लिए घातक है।
ग़ज़्ज़ा पट्टी में इस्राईल ने तीन जंगें की हैं। एक जंग 2008 में लड़ी। इस जंग में फ़िलिस्तीनी तैयार नहीं थे, उनके पास शक्तिशाली मिसाइल और सटीक निशाना लगाने वाले कोर्नेट मिसाइल नहीं थे। दूसरी जंग 2012 में इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा पर थोपी उस जंग में फ़िलिस्तीनी संगठनों के कुछ मिसाइल नज़र तो आए लेकिन बहुत सीमित संख्या में थे। तीसरी जंग 2014 में हुई जो 55 दिन तक जारी रही। इस जंग में इस्राईल के मिरकावा टैंकों का हौवा रेत की दीवार की तरह ढह गया। इस जंग में पता चला कि ग़ज़्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनी संगठनों को अच्छे मिसाइल मिल गए हैं। मगर हालिया जंग में जो चौथी जंग थी पूरे इस्राईल में भूकंप के हालात पैदा हो गए। फ़िलिस्तीनियों के 4360 मिसाइल इस्राईल द्वारा क़ब्ज़े में लिए गए इलाक़ों के 75 फ़ीसदी हिस्सों पर पहुंचे।
इस्राईल को जिस चीज़ की सबसे ज़्यादा चिंता है वह ग़ज़्ज़ा का पुनरनिर्माण है। अब हमास और अन्य फ़िलिस्तीनी संगठन अपने ख़ुफ़िया ठिकानों का भी पुनरनिर्माण कर लेंगे। इसीलिए इस्राईल कोशिश कर रहा है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी का पुनरनिर्माण किसी एसे अरब देश की निगरानी में हो जिसे इस्राईल अपनी मर्ज़ी डिक्टेट कर सके।
अब यह नज़रिया आम होता जा रहा है कि हमास भी दूसरा हिज़्बुल्लाह बन गया है और उसका नेतृत्व सैयद हसन नसरुल्लाह के पदचिन्हों पर चल रहा है। हम यहां हमास के तीन नेताओं मुहम्मद ज़ैफ़, यहया सिनवार और ईसा की बात कर रहे हैं। यह कहना ग़लत नहीं है कि हिज़्बुल्लाह अब पाठशाला बन चुका है। यहां यह पाठ पढ़ाया जाता है कि इस्राईल को शिकस्त देने का तरीक़ा क्या है।
हमास के नेताओं इसमाईल हनीया और यहया सिनवार के बयान सुनिए तो साफ़ झलकता है कि उनमें काफ़ी गहराई आ गई है। उन्होंने सांप्रदायिकता और दूसरे विभाजनों से ऊपर उठकर बयान दिया। उन्होंने ईरान का खुलकर आभार व्यक्त किया। हमास के नेता ओसामा हमदान ने सीरिया की तारीफ़ की कि उसने फ़िलिस्तीनियों की मदद में हमेशा ठोस क़दम उठाए।
जब हमास के कमांडर यहया सिनवार इस्राईल के युद्ध मंत्री बेनी गांट्स को खुले आम ललकारते हैं जो उनकी हत्या की कई बार नाकाम कोशिश कर चुके हैं और इस सबसे बाद भी वह केवल तीन सुरक्षाकर्मियों के साथ ग़ज़्ज़ा की सड़कों पर टहलते और आम लोगों से मिलते हैं तो इसका मतलब यह है कि हालात बदल गए हैं, समीकरण बदल गए हैं।
अब्दुल बारी अतवान
अरब ज़गत के विख्यात लेखक व टीकाकार